उत्तराखंड (देहरादून) 28 अगस्त 2024: उत्तराखंड में मंगलवार को छह आईएएस के तबादले हुए हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है। वहीं वेटिंग पर बैठे तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अफसर कीअधिकारियों को भी बदला गया है।
अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट बदली आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मंजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। वहीं, पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रिट देहरादून बनाया गया है। इन तीन के अलावा आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया। वही आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया है। आईएएस अशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बनाया गया है। यह तीनों आईएएस अधिकारी वेटिंग लिस्ट में थे।
देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने भी जिले से तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। चकराता उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे योगेश मेहरा को उप जिलाधिकारी डोईवाला बनाकर गया है। वहीं अपर्णा ढौडियाल को डोईवाला से चकराता उपजिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा गौरी प्रभात को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से हटाकर अब कालसी उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
