उत्तराखंड (देहरादून) 28 अगस्त 2024: प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने खानूपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के गुप्ता बंधु वाले बयान को अत्यधिक गैर जिम्मेदारानी और हल्का बताया। कहा कि विधानसभा का पटल कोई अखाड़ा नहीं कि कोई भी निजी लड़ाई का सेटलमेंट करे। दसौनी ने कहा कि उमेश कुमार का आरोप कई सवाल खड़े करता है। धामी सरकार को गिरने का षड्यंत्र हो रहा है।लेकिन दर्द उमेश कुमार को क्यों हो रहा। क्या सरकारी खुफ़िया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
सवसे अहम सवाल यह की क्या भाजपा के विधायक सेल पर उपलब्ध हैं। वहीं दसौनी ने कहा कि विधानसभा में सदस्यों द्वारा उठाए जाने वाला हर मुद्दा प्रोसीडिग्स में दर्ज हो जाता है । ऐसे में जब इतना बड़ा आरोप उमेश कुमार ने लगाया तो फिर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।कि वह सदस्य से उसको साबित करने की लिए भी आदेशित करें । उधर दसौनी का जवाब देते हुए उमेश कुमार ने कहा कि धामी की सरकार गिराने की सुचना आपको और इंटेलिजेंस को ऐसे ही नहीं है जैसे हरीश रावत जी की गिराने की नहीं थी। अगर जांच कराई जाएगी तो वह सब साक्ष्य देंगे।
