उत्तराखंड (देहरादून) 27 अगस्त 2024: मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने विजय पार्क स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजनकिया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पदुम श्री डा. कल्याण सिंह रावत ने पर्यावरण पोस्टर लांच किया। इसके बाद सुद्धोवाला पालीटेक्निक के पास पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि डा. रावत ने संगठन की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र डंडोंना, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद महाजन, प्रदेश सलाहकार हरिओम ओमी, राजकुमार तिवारी, संयुक्त सचिव संजीव गोयल आदि मौजूद थे।
