आगामी निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न संगठनों को एक साथ जोडेंगे
उत्तराखंड (देहरादून) 27 अगस्त 2024: आगामी निकाय व पंचायत चुनावों को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने समस्त आंदोलनकारी संगठनों, समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय संगठनों, वाम दलों, बेरोजगार संगठन के साथ ही गैर राजनैतिक छात्र संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। दल के कैंद्रीय महामंत्री मनोरथ प्रसाद ध्यानी का कहना है कि अलग राज्य बने हुए ढ़ाई दशक का समय होने जा रहा है, लेकिन इस दौरान यहां राजनैतिक परिचय राज्य कि मुलभावनाओं के विपरीत रहा है।
समस्त क्षेत्रीय ताकतों व राज्य निर्माण के संघर्षों में भागीदारी करने वाले संगठनों के बिखरे होने के कारण जो दल राज्य के पक्ष में नहीं रहे वही राज्य के पंचायत, निकाय से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक पहंचे हैं।कहा कि उक्रांद का खुला आह्वान है कि अब समय आ गया है कि समस्त क्षेत्रीय संगठन,आंदोलनकारी शक्तियां, वाम दल, सम सामयिक विषयों के चिंतक और गैर राजनैतिक छात्र संगठन एक मंच पर आकर आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में नया विकल्प जनता के समक्ष खड़ा करें। कहा कि राज्य की अवधारणा के अनुरूप विकास की चिंता प्रवासी उत्तराखंडियों को भी रहती है।आने वाले समय में नये राजनैतिक विकल्प को खड़ा करने के बाद प्रवासी उत्तराखंडियों को जोड़ने का बेड़ा भी उक्रांद उठाएगा।बताया कि आगामी माह देहरादून में एक संयुक्त बैठक आहुत की जाएगी, जिसमें भविष्य के लिए निर्णय लिया जाएगा और आगामी चुनावों की रणनीति तय की जाएगी।
