उत्तराखंड (हरिद्वार) 27 अगस्त 2024: हरिद्वार देहरादून हाईवे में सप्त ऋषि फ्लाईओवर पर रविवार रात अर्धनग्न अवस्था में मिले पुलिसकर्मी कैलाश भट्ट की मौत की गुत्थी सोमवार को भी नहीं सुलझी। प्रारंभिक जांच और कॉल डिटेल से भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अब सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कॉल डिटेल का भी फिर से बारीकी से जांच की जा रही है। देहरादून पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी कैलाश भट्ट की ड्यूटी गैरसैण विधानसभा सत्र के लिए लगी थी। वहां 18 अगस्त को गैरसैण के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह 20 अगस्त को ड्यूटी पर पहुंचे और 21 अगस्त को ड्यूटी की और दोपहर के बाद अचानक गायब हो गए।
रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हरिद्वार देहरादून हाईवे स्थित सप्त ऋषि फ्लाईओवर पर उनका शव मिला। उनकी कार भी वही खड़ी थी उसमें वर्दी समेत अन्य सामान था पुलिस छानबीन कर रही है। उनके मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जा रही है अभी तक कुछ विशेष जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
