उत्तराखंड (देहरादून) 26 अगस्त 2024: नशा विरोधी जन अभियान टीम की ओर से कौलागढ़ में जन जागरूकता मार्च निकाला गया । रविवार को निकाले गये जागरू्कता मार्च की शुरुआत कौलागढ़ के पंचायत भवन से हुई। सुबह विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पंचायत भवन में एकत्रित हुए। यहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में टीम के सदस्य त्रिलोचन भट्ट और निर्मला बिष्ट ने देहरादून और पूरे उत्तराखंड में ड्रग्स की बढ़ती प्रवत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि ड्रग्स को यहीं नहीं रोका गया तो आने वाले समय में बेहद भयंकर स्थिति सामने आने वाली है। मार्च एफआरआई के कौलागढ़ गेट पर समाप्त हुई। टीम की सदस्य अर उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि कौलागढ़ में लोगो को अच्छा समर्थन मिला।इस मौके पर एक सितंबर को नेहरू्ग्राम में जागरूकता मार्च निकालने का ऐलान किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डा.रवि चोपड़ा, पूर्व शिक्षा निदेशक डा. नन्द नन्दन पांडेय, जनगीत गायक सतीश धौलाखंडी, लक्ष्मी थापा, बबीता मैठाणी, मातेश्वरी रजवार, शॉता नैगी, पद्मा गुप्ता, बबीता डंगवाल आदि थे।
