उत्तराखंड (देहरादून) 17 अगस्त 2024: शुक्रवार को आठ साल का एक मासूम रिस्पना नदी के तेज बहाव में बह गया।जबकि, दूसरे बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। नदी में बहने वाला मासूम संजय कालोनी में रिश्तेदार के घर आया था। देर रात तक पुलिस व एसडीआराएफ बच्चे की तलाश कर रही थी।
आठ वर्षीय इब्राहिम पुत्र शरमशाद निवासी जैन प्लॉट समीप रायपुर शुक्रवार को संजय कॉलोनी निवासी नाना के घर आया था।वह रिस्पना के किनारे खेल रहा था। तभी उसकी गेंद उफनती नदी में जा गिरी। जैसे ही इब्राहिम ने गैंद उठाने की कोशिश की, वह संतुलन खो बैठा और नदी में गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल एसडीआरएफ,पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक इब्राहिम की तलाश की जा रही थी। इस बीच एक और बच्चा नदी में गिर गया। हालांकि, कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ने संजय कॉलोनी का दौरा कर सरकार से नदी के किनारे बाड़ लगाने की मांग की है।
