उत्तराखंड (देहरादून) 17 अगस्त 2024: शुक्रवार की सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली महिला की थानो रोड जंगलात बैरियर के पास सड़क हादसे मे मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। डाक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। रायपुर पुलिस आरोपित वाहन चालक की तलाश कर रही है।
रायपुर पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थानो रोड जंगलात बैरियर के पास एक्सीडेंट हुआ है।
रायपुर से पुलिसबल तत्काल घाटना स्थल जंगलात बैरियर के पास पहुंचा। मौके पर घायल महिला की पहचान निर्मला देवी (63)पत्नी बलदेव सिंह निवासी भोपाल पानी रायपुर के रूप में हुई। उन्हें तत्वकाल आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस से सीएचसी रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डाक्टर ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी करने पर पता चला कि महिला सोडा सरोली से बड़ासी की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए जी रही थी। जंगलात बैरियर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद वाहन रायपुर की तरफ़ भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
