उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 17 अगस्त 2024: केदारनाथ पैदल मार्ग में सर्च एण्ड रेस्क्यू अभियान के दौराना बृहस्पतिवार को छोटी लिनचोली एमआरपी से ऊपर मलबे में 3 शव बरामद हुए है। सात घंटे की मशक्कत के बाद शर्वों को निकाल कर भीमबली अपातकालीन हेलीपैड में लाया गया। मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा संचालित नहीं हो पाई। शवों की पहचान कृष्ण पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी जय पालपुर रामनगर उत्तरप्रदेश, सुमित शुक्ला पुत्र राम विकेश शुक्ला निवासी अर्चना एन्कलेव खोडा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।इनकी पूर्व से ही थाना सोनप्रयाग में गुमशुदगी अंकित है। इसके अतिरिक्त एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
31 जुलाई को केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आई त्रासदी में 27 लोग लापता हो चुके थे। इनमें अभी तक सात लोगों के शव मिल चुके है और बीस लोगों की खोजबीन जारी है। इन बीस लोगों में से रुद्रप्रयाग के दो, एक टिहरी,एक देहरादून और अन्य यूपी, हरियाणा,दिल्ली और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। पैदल पड़ावों पर खोजबीन जारी है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 31 जुलाई को केदारनाथ घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ धाम के गौरीकृण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं वास आउट हो गया था।
