यूकेड़ी निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक
उत्तराखंड (देहरादून) 9 अगस्त 2024: यूकेडी निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता और महानगर प्रभारी बृजमोहन सजवाण के संचालन में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। दल के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में आगामी निकाय चनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निकाय चनाव में वार्ड से देवदारी करने के लिए भी कई नाम सामने आए।
निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि आगमी निकाय चुनाव को देखते हुए सभी जिलों में बैठकें की जा रही हैं। संभावित दावेदारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। उ्होंने देहरादून महानगर अध्यक्ष को आगामी 12 अगस्त को निकाय चुनाव के संदर्भ में बैठक आहुत करने को कहा। कहा कि बैठक में महानगर के सभी वाडों के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेगे। कहा कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष परवादून केंद्रपाल तोपवाल ने कहा कि डोईवाला नंगर पालिका में 20 में से 12 वार्डो में दल का गठन किया जा चुका है। अन्य वाडों में जल्द गठन किया जाएगा। पछवादून के अध्यक्ष गणेश काला ने कहा कि विकासनगर नगरपालिका में दल का गठन हो चुका है। वहीं, सहसपुर और सेलाकुई नगर पालिका में गठन की प्रक्रिया जारी है। बैठक में दल के वरिष्ठ नेता मनोरथ प्रसाद ध्यानी,शांति प्रसाद भट्ट, प्रताप कुंवर, राजेन्द्र बिष्ट, सीपीजोशी, अशक नेगी, राजेश्वरी रावत, किरण कश्यप,पूजा गुलाटी, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
