उत्तराखंड (देहरादून)9 अगस्त 2024: शहर मे सक्रिय चोर उचक्कों ने कहीं बंद घर तो कहीं कार शोरूम को निशाना बनाया। सभी जगह से चोर नगदी और सामान पर हाथ साफ कर गए।मुकदमा दर्जे कर डालनवाला और नेहरू कॉलोनी पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। पहले मामले में मॉडन कालोनी आराघर निवासी सौरभ शर्मा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि छह अगस्त की रात करीब सवा दस बजे वह अपने घर मॉडर्न कालोनी से अपने आफिस राजेश रावत कालोनी डालनवाला गया था। जब रात डेढ़ बजे वह घर लौटा तो घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर में दोनों अलमारियां खुली थी, जिसमें रखा गया एक लाख रुपये गायब थे और सारा सामान अस्त व्यस्त था। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
दुसरे मामले में हरिद्धार बाइपास रोड स्थित डीपीएम हुंडई के मैनेजर एडमिन तेरसेम लाल राणा ने नेहरू कालोनी पुलिस कोशिकायत दी कि चार अगस्त को उनके उक्त शोरूम से चोर कुछ लेपटॉप व डाईगोन्स टूल्स के साथ ही 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना का पता शोरुम मे लगे कैमरे देखने से चला है। तीसरे मामले में हरिद्धार बाइपास रोड स्थित कार शोरूम के एजीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने नेहरू कालोनी पुलिस को। शिकायत दी कि छह अगस्त की रात दो बजे कुछ चौरों ने ताला तोड़कर उनके शोरूम से तीन लेपटाप चोरी कर लिए। सभी मामलों में पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
