उत्तराखंड (हरिद्वार)8 अगस्त 2024: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बहू-बेटियों के साथ जो दुराचार लूट और अन्य तरह की यतानाएं दी जा रही हैं। इस पर अब सरकार को गंभीर होना होगा।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदू परिवारों पर अत्याचार को लेकर चिंता जताई है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं तब तक इसका अस्तित्व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी बढ़ी तो इसका सीधा असर होगा कि हिंदू मुख्य धार से अलग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में मुस्लिम समुदाय से नरसंहार हो रहा है। कट्टरपंथी अपने और दूसरे समाज को काटने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने चेताया कि हिंदू समाज के सामने एक यह प्रश्न भी है कि विश्व में दो हजार वर्ष पूर्व ईसाई और लगभग 1500 वर्ष पूर्व इस्लाम आया। इससे पूर्व सिर्फ और सिर्फ सनातन का राज संपूर्ण धरा पर था। यह बात हर सनातनी को पता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रमाण है कि भगवान श्रीराम का राज्य वर्तमान में चीन और रूस तक की सीमाओं में था। जगद्गुरु ने कहा कि सरकार को बांग्लादेश के हालात से सबक लेते हुए वहां के अत्याचार और पापाचार को संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार के मंच पर मुखर होकर रखना चाहिए।
