उत्तराखंड (ऋषिकेश)6 अगस्त 2024: मुनि की रेती थाना क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग तिराह के पास एक ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होने पर ट्रक विक्रम, ठेलियों और लोगों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ गया। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, कई लोग घायल भी हो गए।
सूचना पर चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत और थाना मुनि की रेती से वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे। उन्होंने घायलों को निजी वाहनों व स्थानीय लोगों की सहायता से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहंचाया। सभी का इलाज चल रहा है।चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक टूक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। उनकी खोज की जा रही है। घायलों में जयप्रकाश पुत्र रामइकबाल निवासी लोकहरिया थाना बड़हरिया जिला बेतिया बिहार, रवि पुत्र धर्मपाल निवासी ३ शीशम झाड़ी थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल,राजपाल पुत्र प्रकाश पाल निवासी शीशम झाडी मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल, शिवानी पत्नी जोतसिंह भंडारी निवासी बड़ल शिवपरी, मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (मामूली घायल) व जोत सिंहभंडारी पूत्र महात्मा सिंह भंडारी निवासी ग्राम बादलथाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (मामूली घायल) शामिल हैं।
