ऑनलाइन रजिस्ट्र के विरोधमें कर रहे बहिष्कार
उत्तराखंड (देहरादून) 6 अगस्त 2024: रजिस्ट्री वर्क ऑनलाइन करने के विरोध के चलते दून व हरिद्वार जिले में रजिस्ट्री का काम ठप हो गया है।पिछले एक सप्ताह से रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज ठप होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। मंगलवार को अधिवक्ताओं की आईजी स्टांप के साथ बैठक होगी, जिसमें अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं नई व्यवस्था के विरोध में मंगलवार से स्टांप विक्रेता भी हड़ताल पर रहंगे। इससे पब्लिक के काम अटक सकते हैं। कई कामों पर पड़ेगा असर बार एसोसिएशन दून के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड भी अब महाराष्ट्र की तर्ज पर ऑनलाइन रजिस्ट्री की ओर बढ़ रहा है। इसका यह पहला चरण है जिसके तहत पब्लिक डाटा एंट्री में लोगों के मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस भी दर्ज किए जा रहे हैं। इससे ऑने वाले समय में धोखाधडी के मामलों में बढोत्तरी आएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू होने से अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडर्स के काम पर असर पड़ेगा. स्टाप वेंडर की जरूरत ही नहीं रह जाएगी।
