उत्तराखंड (देहरादून) 6 अगस्त 2024: तमंचा व खुखरी लिए शहर में चोरी व लूटपाट के इरादे से घूम रहे तीन बदमाशों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों अपने नशे की मंहगी लत को पूरा करने के लिए लूटपाट के इरादे से निकले थे। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस के अनुसार चैंकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की तीन संदिग्ध एक बाइक पर रिंग रोड से रायपुर की तरफ आ रहे हैं। जो संभवतःकिसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम को सीक्यआई तिराहे रायपुर के पास से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।संदेह पर तीनों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ पर तीनों ने अपने नाम शिखर थापा निवासी नवादा चौक निकट विशाल थापा मार्ग थाना नेहरू कालोनी,यश चौधरी निवासी गंगोत्री मेडिकल के सामने माजरी माफी नेहरू कालोनी और हिमाशु पाल निवासी भूसा स्टोर के पास वैभव विहार नवादा नेहरू कालोनी बताए।
