उत्तराखंड (देहरादून) 3 अगस्त 2024: सुप्रीम कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा फैसला दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की याचिका को खारिज कर दिया है पुलकित आर्य ने मामले को कोटद्वार कोर्ट से ट्रांसफर करने की मांग की थी।मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने कहा अपराध बेहद गंभीर है। मामले की सुनवाई जल्द पूरी होनी चाहिए। वनंतरा रिसार्ट में काम करने वाली अंकिता की सितंबर 2022 में हत्याकर दी गई थी। पौड़ी जिले के श्रीकोट डोभ की रहने वाली अंकिता भंडारी यमकेश्वर के वनंतरा रिसर्ट में|रिसे्शनिस्ट की नौकरी करती थी। जो 18 सितंबर 2022 को अचानक रिजार्ट से लापता हो गई थी। इसके बाद वनंतारा रिजार्ट के मालिक पुलकित आर्य्य ने उसके परिजनों को गुमराह करने के लिए अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 24 सितंबर कोअंकिता का शव चीला नहर से बरामद हुआ।
