उत्तराखंड (देहरादून) 04 अगस्त 2026: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के समाधान दिवस में सोमवार को अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, सड़क, जल निकासी और भूमि संबंधी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 15 लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों को एक ही मंच पर अपनी समस्याएं रखने व उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मानिटरिंग की जाएगी व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
