उत्तराखंड (देहरादून) 27 जुलाई 2026: धर्मपुर विधानसभा” के वार्ड-85, मोथरोवाला स्थित श्रेष्ठ वेडिंग पैलेस में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में मा० राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, विधायक श्री विनोद चमोली जी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती रुचि भट्ट जी प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया ऋषिकेश सह प्रभारी श्रीमती काजल सूद जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह जी के नेतृत्व में सम्मेलन की संयोजक के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही 65बहने आत्मनिर्भर बनीं एवं अपने परिवार की आर्थिक शक्ति बनीं लखपति दीदियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सम्मेलन में मातृशक्ति का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि आज महिलाएँ आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘लखपति दीदी’ अभियान महिला सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
“जब हर बहन आत्मनिर्भर बनेगी, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।”
