उत्तराखंड (देहरादून) 18 फरवरी 2026: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे दिन गर्म होने लगे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दोपहर में पारे में भारी वृद्धि दर्ज की गई और पहाड़ से मैदान तक गर्मी महसूस की गई। देहरादून में ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड रहा। अन्य क्षेत्रों में दिन का पारा सामान्य से चार-छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे एक। से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
