उत्तराखंड (डोईवाला) 10 सितंबर 2025: शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को इस वर्ष से प्रारंभ किए गए ‘साई सृजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। साईं सृजन पटल के संयोजक और सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने बताया कि इस पुरस्कार के तहत महाविद्यालय के दो स्वयंसेवियों-सत्यम कुमार और आरती को विशेष स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों का चयन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की संस्तुति पर किया गया है। वे वर्षों तक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक उत्तरकाशी और राज्य स्तरीय पत्रिका ‘युवा संकल्प’ के संपादक रहे हैं। साथ ही उन्होंने एनएसएस की बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा पर एक पुस्तक भी रची है, जिसे विभिन्न कालेजों में निःशुल्क वितरित किया गया है।
