उत्तराखंड (पौड़ी) 22 अगस्त 2025: पौड़ी ब्लाक स्थित गिरगांव के निकट एक युवक ने अपनी कार में खुद हो गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पोस्ट के जरिये भानियावाला निवासी एक भाजपा नेता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरगांव के निकट तलसारी गांव निवासी जितेन्द्र सिंह ने सुबह तड़के करीब चार बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने बताया कि उसने एक भाजपा नेता को जमीन से जुड़ा मसला सुलझाने के लिए पैतीस लाख रुपये दिये थे। भाजपा नेता ने उससे यह पैसे कई बार में लिए, लेकिन न तो जमीन का मसला सुलझाया न ही पैसे व्रापस किये।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर भी कोई मदद नहीं मिली। अपनी दोनों ही पोस्टों में उसने आत्महत्या करने की बात कही। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के बाद जितेन्द्र सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। सूचना मिलने पर पौड़ी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पौड़ी कमलेश कुमार ने बताया कि – भानियावाला निवासी हिमांशु चमोली को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लखपत भंडारी पर उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जीतेन्द्र अपने गांव के करीब श्रीनगर का कूड़ा डंप किये जाने से परेशान था। इस संबंध में वह लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा था। उसने आरोप लगाया कि लखपत भंडारी के आदमियों ने उस पर हमला भी करवाया। उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया।
