उत्तराखंड (देहरादून) 21 अगस्त 2025: दून आटो रिक्शा यूनियन की कार्यकारिणी के चुनव सात सितंबर को होंगे। इसमें दो हजार से अधिक सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। गुरुनानक वेल स्कूल रेसकोर्स में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से मतगणना के बाद रात में परिणाम की घोषणा होगी।
चुनाव प्रक्रिया को लेकर बुधवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक अजबपुर कलां माता मंदिर रोड स्थित चुनाव कार्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए समिति में चुनाव अधिकारी व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। चुनाव अधिकारी में टीआर शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत और हाकिम सिंह शामिल हैं, जबकि सदस्यों में संजीव शर्मा, सुनील चौधरी, अमित मारवाह, कल्याण सिंह, पूरण सिंह, रणपाल सिंह व बीरबल सिंह को शामिल किया है। समिति के अध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 24 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ होगी। यह सोमवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
