उत्तराखंड (देहरादून) 3 जून 2025: तारबाड़ काटने और दीवार गिराने के मामले में मौके पर पहुंचे अपर सचिव वित्त व दशहरा मेले में वरिष्ठ पत्रकार से चौकी इंचार्ज द्वारा अभद्रता मामले में मानवाधिकार आयोग ने सुनवाई के लिये 28 जुलाई की तारीख नीयत की है। नेहरू कालोनी के रहने वाले भूपेन्द्र कुमार लक्ष्मी ने आयोग में जनहित याचिका दायर की थी।
मामले में भूपेन्द्र कुमार लक्ष्मी निवासी । नेहरू कॉलोनी ने शिकायत दी कि दून के सुद्धोवाला में सरकारी भूमि की तारबाड़ ही काटने व निर्माणाधीन दीवार को गिराने के ही मामले में अपर सचिव वित्त उत्तराखंड मौके से पर पहुंचे। दरोगा चौकी इंचार्ज झाझरा, थाना प्रेमनगर हर्ष अरोड़ा ने उनसे बहस शुरू कर दी और अभद्रता की। पूर्व में भी वर्ष 2023 में में दशहरा प्रोग्राम कवर करने गए दून के समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सती द्वारा अपना परिचय देने के बाद भी इसी दारोगा ने अभद्रता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार के मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए उन्हें धक्के मारकर आयोजन स्थल से बाहर निकाल दिया था। दोनों प्रकरणों में रिपोर्ट तलब कर कार्यवाही किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने शिकायती पत्र की प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को भेजने के आदेश दिए। उन्हें निर्देश दिए गए है कि दी इस संबंध मे अपनी आख्या 28 जुलाई तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
