उत्तराखंड रुड़की 4 जून 2025: युवकों की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने पूछताछ की तो एक नाबालिग ने कास्टेबल को कनपटी पर तमंचा तान दिया। हालात भांपते हुए दरोगा ने हवाई फायरिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया और युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनसे तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
गंगनहर कोतवाली के उप निरीक्षक नवीन कुमार और कांस्टेबल राकेश राणा सोमवार रात भीरा चवकी वाली गली में पहुंचे तो वहां उन्हें चार युवक खड़े मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो उन्होंने युवकों से वहां खड़े होने के बारे, में पूछा। तभी एक नाबालिग ने कांस्टेबल राकेश राणा की कनपटी पर तमंचा तान दिया और अन्य युवकों ने कांस्टेबल से मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर दरोगा नवीन कुमार ने कांस्टेबल की जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से वहां पर हड़कंप मच गया। इसके बाद युवक भी उल्टे पैर वहां से भाग खड़े हुए लेकिन पुलिस टीम ने एक नाबालिग को वहां से धर दबोचा।
पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग का गंगनहर से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी बात पर सोपवार शाम के वक्त दोनों गुर के युवक पंचायत के लिए यहां पहुंचे थे और दोनों के पास हथियार थे और वहां पर गैंगवार की आशंका थी। पुलिस के कारण बड़ी वारदात होने से बच गई।
