उत्तराखंड (देहरादून) 17 अप्रैल 2025: ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक शख्स से इन्वेस्टमेंट करवाकर उससे छह लाख रुपए की ठगी की गई। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर डालनवाला पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। करनपुर के रहने वाले मनुवीर चौहान ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च को उसे व्हाट्सएप पर एक अनजान नम्बर से एक मैसेज आया। कॉलर ने उसे करेंसी ट्रेडिंग के लिए कहा और लाभ दिखाए। कॉलर पर विश्वास कर उसने 50 हजार रुपए उसके दिए हुए लिंक पर लगाए। उस लिंक से सिटी इंडेक्स के नाम से एप्लीकेशन खुली और उसे बताया गया कि ट्रेडिंग कैसे करनी है। कालर द्वारा बताई करेंसी खरीदने पर उसे लाभ दिखाया गया। लाभे की यह रकम उसने निकाल ली। फिर उसने और रकम इन्वेस्ट की। इस बार भी उसे लाभ दिखाया गया। इस तरह लाभ के लालच में उसने छह लाख रुपए इंवेस्ट कर दिए। परन्तु अब वह लाभ की रकम निकाल नहीं सका। रकम निकालने के लिए उसे और रकम इंवेस्ट करने को कहा गया। जिसे पर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
T
