उत्तराखंड (देहरादून) 7 अप्रैल 2025: नर्सिंग महासंघ की प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
नई कार्यकारिणी में नवल पुंडीर को महासंघ अध्यक्ष, सरिता जोशी उपाध्यक्ष, यशपाल रावत प्रदेश सचिव, सुभाष रावत व मधु उनियाल कोषाध्यक्ष, प्रवेश रावत व अंकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी, संगठन मंत्री में अजीत भंडारी संगठन मंत्री, पपेंद्र बिष्ट, रोहित डिमरी, आकाश लेखवार, अमन अग्रवाल, सरिता जोशी, लक्ष्मी, दीक्षा, कामिनी, मनोज कुनियाल, मनीषा, स्तुति बनाए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। इस मौके पर प्रदेश के बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी मौजूद थे।
