उत्तराखंड (ऋषिकेश) 4 अप्रैल 2025: ऑटो यूनियन से जुड़े मालिक व चालकों ने समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से समस्या के निदान को बीच का रास्ता निकालकर ऑटो मालिक व चालकों को राहत देने के निर्देश दिए।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में ई-ऑटो यूनियन से जुड़े मालिक व चालक वीरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल को समस्या से अवगत कराया। वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वीकेंड पर ई-ऑटो को जयराम आश्रम तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि हरिद्वार के विक्रम जो पुरानी चुंगी तक ही सवारी लेकर आ सकते हैं, उन्हें रामझूला तक भेजा जा रहा है। यूनियन से जुड़ें 317 परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
इस मौके पर नानक प्रजापति, शेखर नेगी, अमित नगर, रवि कुमार, स्वयं प्रकाश, देशराज, विक्रम, दलवीर सिंह, सागर नेगी, संजय गुप्ता, भानु वर्मा, नरेश गिरी, कालू राम, रामपाल, राधे श्याम, वीरेंद्र गुप्ता, नितिन मित्तल, अमित, अश्विनी, दीपक आदि रहे।
