उत्तराखंड (विकास नगर) 4 अप्रैल 2025: देर रात एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गई। जिसके बाद कार में सवार एक मासूम के साथ ही तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन एक महिला कार में फंसी रह गई। एसडीआरएफ ने बृहस्पतिवार को सर्च अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया। शव को पुलिस ने कब्जे ले लिया।
बुधवार रात को ढकरानी निवासी रिहान (37) पुत्र यासीन अपनी पत्नी इरशत (35) और बेटे उमेर डेढ साल के साथ ईद मनाने रिश्तेदारी में जीवनगढ़ गए थे। इसके बाद वह पत्नी, बेटे और भांजे नसीम के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रिहान की पत्नी के पेट में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद रिहान कार को घर ले जाने लगा। पुल नंबर दो के पास कार शक्तिनहर में गिर गई। स्थानीय लोगों किसी तरह से रिहान, उनके बेटे और भांजे को बचा लिया, लेकिन पत्नी इरशत कार में फंस गई।
देर रात एसडीआरएफ टीम ने महिला इशरत पत्नी रिहान के शव को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
