उत्तराखंड (देहरादून) 4 अप्रैल 2025: पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी का लोडर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों में एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर है।
कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार 16 मार्च को लक्ष्मण सिह रावत निवासी पित्थुवाला कला ने शिकायत दी कि पित्थूवाला से चोरो ने उसका लोडर चोरी कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के बारे में जानकारियां जुटाई। मुखबिर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले मुकर्रम निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश और अनवर निवासी गन्देवडा थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को चन्द्रबनी चौक से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया लोडर बरामद हुआ। मुकर्रम थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर है। मुकर्रम और अनवर के खिलाफ वाहन चोरी, गैगंस्टर एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं।
