उत्तराखंड (देहरादून) 29 मार्च 2025 : पर्वतीय कल्याण समिति मोहनपूर स्मिथनगर के द्विवार्षिक चुनाव छह अप्रैल को होंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर दो नाम शेष रहने से जगदीश प्रसाद लखेड़ा और हरि प्रसाद पुरोहित के बीच मुकाबला होगा।
शेष पदों पर एक-एक नामांकन से उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दिनेश चंद्र ध्यानी निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। वहीं, 2019 से 2025तक लगातार छह साल तक निविरोध सचिव पद का दायित्व निभा रहे वीरू बिष्ट चौथी बार निर्विरोध सचिव बने। कोषाध्यक्ष पद पर यशवंत सिंह कठैत व संयुक्त सचिव पद पर चंद्र मोहन कोटनाला चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह रावत व चुनाव अधिकारी सकलानंद मैंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह अपैल को मतदान होगा।
