सुबह 6:13 से 10:22 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
उत्तराखंड (देहरादून) 29 मार्च 2025: मां दुर्गा की विशेष आराधना के दिवस चैत्र नवरात्र कल रविवार से शुरू हो जाएंगे। इस बार 8 दिनों के नवरात्र होंगे तृतीया तिथि क्षय होने के कारण दूसरा और तीसरा नवरात्र 31 को ही मनाया जाएगा 5 अप्रैल को अष्टमी और 6 को नवमी का पूजन किया जाएगा।
राजधानी शहर के मंदिरों को लाइटों एवं फूलों से सजाया जा रहा है जहां पर नृत्य भजन एवं कीर्तन चलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र घटस्थापना के साथ शुरू हो जाते हैं। इस बार नवरात्रि का आरंभ और समापन दोनों रविवार को हो रहा है। जिस मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी और इसी पर प्रस्थान करेगी। मां का यह रूप बहुत ही शुभ माना जाता है।
