एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
उत्तराखंड (देहरादून) 29 मार्च 2025: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआइ) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञपन देकर कार्रवाई की मांग की।
डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्वर्थ अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालय नियमों का शत प्रतिशत पालन करने की हामी भरते हैं और जब दाखिले की बारी आती है तो मनमानी करते हैं। हर वर्ष फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। बेलगाम निजी स्कूल अभिभावकों की एक नहीं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि हरसाल स्कूल मनमानी करते हैं। मगर शिकायत के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं होती । जल्द इस पर शासन-प्रशासन से की कारवाई की मांग,की और मामले में शासन प्रशासन की ओर से कारंवाई नहीं की गई तो पूरा छात्रसंघ अभिभावकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करेंगा। इस मौके पर एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, नितिन नेगी.आकाश अवस्थी, मंथन भाटिया,मधुरम शर्मा आदि मौजूद रहे।
