उत्तराखंड (मसूरी)30 सितंबर 2024 : हाथी पांव रोड पर एक कार खाई में गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात सूचना मिली की हाथीपांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें पांच लोग सवार हैं । इस पर पुलिस फोर्स और फायर सर्विस के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों आकाश, अमन, शशांक व करण को बाहर निकाला। चारों को हल्की-फूल्की चोटें आई थीं। जबकि, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल था उसको 108 एंबुलेस से देहरादून दून अस्पताल भिजवा गया। सभी पांचों लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जो मसूरी घूमने आए थे।
