उत्तराखंड (देहरादून) 30 सितंबर 2024 : घर का काम करवाने के लिए लाया गया मजदूर घर की महिला का गला दबाकर गहने छीन ले गया। महिला के बेटे की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देते हुए प्रदीप सूरी ने बतायां कि उसके मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। काम कराने के लिए वह लालपुल से एक मजदूर लाया था जो 27 सितंबर को लगभग एक बजे उसके घर पर आया घर पर उस समय इनकी मां अकेली थी। मजदूर ने इसका फायदा उठाते हुए उसकी मां ऊुषा रानी का गला दबाया और उसकी मां के हाथ की दो चूड़ियां और कान की दो बाली निकाल कर ले गया।
