उत्तराखंड (देहरादून) 30 सितंबर 2024 : पुलिस अफसरों, हिंदुओं,पहाड़ी समुदाय के लोगों को ई-मेल के माध्यम से गालियां और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है । आरोप है कि राम मंदिर को शीघ्र ही नष्ट किये जाने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम में सूचना मांगी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
भड़काऊ और अभद्र टिप्पणी करते हुए माहौल खराब करने सहित अन्य आरोप में समीर सरदाना नाम के व्यव्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी एसओ नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से जो टिप्पणियां की गई है। उसकी जांच सीओ डालनवाला ने की।आरोप है कि सरदाना ने पूर्व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, पूर्व एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा को ई-मेल कर गालियां दी है। हिंदुओं और पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां की। मामले में समीर सरदाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
