दुकान से 40 से 45 किलो भैंस का मीट बरामद
उत्तराखंड (देहरादून) 3 सितंबर 2024: अवैध रूप से पशु कटान के मामले में पटेलनगर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से 40 से 45 किलो भैंस वंशीय मांस बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना, मिली. कि मुस्लिम बस्ती कारगी का सलीम अपनी मीट की दुकाने में रात को चुपके से भैस काटता है और मीट लाकर अपनी दुकान पर बेचता हैं।अवैध मीट की सूचना पर पुलिस ने वैटनरी अधिकारी डाक्टर वीपी सिंह से तत्काल मौके पर आने का आग्रह किया। जिस पर वे वैटनरी फार्मनिस्ट अतुल नौटियाल के साथ मौके पर आए। दुकान में मौजूद शख्स ने अपना नाम मौहम्मद सलीम निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी पटेलनगर बताया। बैटनरी अधिकारी ने जांच के बाद मांस को प्रथम दूष्टया भैस वंशीय मीट बताया। दुकान पर मौजूद मौहम्मद सलीम मीट के कागजात रसीद नहीं दिखा पाया।उसने बताया कि वह खुद ही भैंस काटता है और दुकान में मीट बेचता है। मौके से 40 से 45 किलो भैंस वंशीय मीट बरामद हआ । अवैध भैंस कटान के आरोप में सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया।
