उत्तराखंड (रुड़की) 3 सितंबर 2024: खनन माफिया और उसके गुर्गों ने सोमवार सुबह वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों से मारपीट करते हुए खनन माफिया अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर- ट्राली को भी ले भागा। बीट अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपितों की गिरिफ्तारी को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार सुबह के समय वन विभाग की टीम कलियर थाना क्षत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को खनन से लदी एक ट्रैक्टर ट्टाली आती दिखाई दी। टीमने ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर जांच की तो कोई कागज नहीं मिल सके। इस पर टीम ने उसे कब्जे में ले लिया।इसी दौरान खनन माफिया द्वारा सरकारी कर्मचारियों का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपित ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गए। इंस्पेक्टर आर के सकलानी ने बताया कि मामले में बीट अधिकारो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
