उत्तराखंड (विकास नगर) 3 सितंबर 2024: जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को क्लेक्टेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में 118 लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में विकासनगर क्षेत्रानर्गत अनुसुचित जाति के व्यक्त की भूमि बिना अनुमति लिए बाहरी व्यक्ति को विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर एसडीएम विकासनगर को पत्रावाली प्रस्तुत करने और छरबा में सरकारी भूमि पर खुट्टी लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए। वहीं, तहसील ऋषिकेश के गुड़ल में परिजनों की तरफ से भूमि कब्जा करने व मारपीट किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ऋषिकेश को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपुर रोड पर कई स्थानों में डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दर्घटना की संभावना बने रहने की शिकायत पर लोनिवि व राजपुर रोड में जुल संस्थान की लाईन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जल संस्थान को पेयजल लाईनतसंस्थान को पेयजल लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। पलटन बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। देहराखास बस्ती में नदी पर अतिक्रमण करते हुए नदी को संकरा किए जाने की शिकायत परत हसीलदार सदर व नगर निगम, नकरौंदा में एसटीपी प्लांट की भूमि के समीप नाले को पाटकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना कर वस्तु स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में सीडीओ झरना कमठान,अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष् सिंह,पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उपजिलाधिकारी न्याय हरगिरि सिंह, एसडीएम सदर अनामिकता, एडीएम मुख्यालय शालिनी नेगी आदि मौजूद थे।
