उत्तराखंड (देहरादून) 2 सितंबर 2024: केवल कुछ रुपयों के लिए कोतवाली क्षेत्र के पथरीबाग सिंघल मंडी कुसूम विहार के रहने वाले एक दंपति ने अपने नवजात शिशु को दिल्ली के एक परिवार को बेच दिया। नवजात के लिए दंपति को पचास हजार की रकम मिली है। दंपति ने अपनी खराब माली हालत के चलते अच्छी परवरिश के लिए नवजात को दिल्ली के परिवार को देने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार कुसुम विहार में किराए पर रहने वाली एक महिला ने 16 अगस्त को दून अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल ने महिला द्वारा बच्चे के जन्मं की पुष्टि की है। जन्म के कुछ रोज बाद ही इस दंपति ने मासूम को दिल्ली के एक परिवार को बेच दिया। बताया गया कि बच्चे के एवज में दम्पति को दिल्ली के परिवार ने पचास हज़ार रुपए दिए हैं। मासूम के माता-पिता ने अपनी खराब माली हालत के चलते अच्छी परवरिश के चलते बच्चे को दिल्ली के परिवार को सौपने की बाते कही है। उन्होंनें पचास हजार रुपए मिलने की बात भी स्वीकारी है। बताया जा रहा है कि दून के इस दम्पति पर बीस हजार रुपए का कर्ज था,जिससे वह काफी परेशान था।
