उत्तराखंड (देहरादून) 2 सितंबर 2024: उधार दी गई रकम वापस मांगने पर डाक्टर के कर्मचारी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर डाक्टर के क्लीनिक में घुसकर उस पर रॉड और चाक से हमलाकर दिया। क्लीनिक में मौजूद लोगों ने किसी तरह डाक्टर की जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित चार भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में पटेलनगर के रहने वाले मौहम्मद इकबाल ने पुलिस को शिकायत दी है। इकबाल ने बताया कि वह पेशे से चिकित्सक है। वर्ष 2016 में उसके परिचित भुडी गांव के ही रहने वाले नौशाद ने अपने छोटे भाई रहमान को काम सिखाने की बात कही। जिस पर उसने हैल्पर के रूप मे रहमान को अपने क्लीनिक में रख लिया।
सितम्बर 2023 में रहमान से बड़े भाई जावेद की शादी थी। जिसके लिए रहमान ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। परन्तु अब तक उसकी रकम नहीं लौटाई। जिस कारण वह 25 अगस्त की शाम अपने रुपये वापस मांगने के लिए रहमान व नौसाद के पास गया। जिस पर दोनों भाईयों ने कुछ देर में उसके क्लीनिक पर आकर देने की बात कही।
कुछ देर बाद नौशाद अपने तीनों भाइयों रहमान, जावेद और काला के साथ उसके क्लीनिक पर आया और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर व शरीर पर बीपी इन्सट्मैण्ट, लोहे की राड व चाकू आदि से वार कर दिया। क्लीनिक पर मौजूद मरीज व अन्य लोगों ने उसे बचाया।शिकायत पर पलिस ने चारों भाईयों को नामजद कर जरूरी काननी कार्रवाई शुरू कर दी है।
