उत्तराखंड (देहरादून) 5 अगस्त 2024: वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया ने रविवार को राष्ट्रीय वैस्कुृलर दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथॉन का आयोजन किया। गढ़ी कैंट स्थित महिद्रा ग्राउंड (शहीद जसवंतसिंह मैदान) से शुरू हुई वॉकथॉन को मुख्य अतिथि मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर परीक्षित ने फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कहा कि पैदल चलने से न सिर्फ बीमारियों का खतरा कम होता है, बल्कि चुस्ती- फूर्ती भी बरकरार रहती है। यह एक ऐसा सहज शारीरिक मूलमंत्र है, जिसके लिए न तो किसी संसाधन और न ही किसी पर निर्भर रहने की जरूरत है। प्रतिदिन 30 मिनट या इससे अधिक पैदल चलना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का एंक अच्छा तरीका है। कार्यक्रम के स्थानीय समन्वयक एवं वैस्कुलरव एंडो वास्कुलर सर्जन डॉ. प्रवीण जिंदल न कहा कि भारत को आज डायबिटीज कैपिटल कहा जाता है। जहां अस्वास्थ्य कर जीवन शैली और आहार संबंधी गलत आदतों के कारण अंग विच्छेदन का खतरा बढ़ा है। खराब मौसम के बावजूद वॉकथॉन में 800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीसीएस गुणवंत सिंह, महाराणाप्रताप स्पोट्र्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई उपस्थित रहे।
