उत्तराखंड (देहरादून)5 अगस्त 2024: राह चलती महिलाओ और युवतियो को अश्लील इशारे और कमेन्ट करते तीन नाबालिगों को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। मामले में सोसाइटी एरिया सेंट मैरी वाली गली क्लेमन्टाउन की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वे पति पत्नी किसी काम से बाहर आये थे। रात करीब पौने दस बजे एक कार में सवार पांच युवक उसे अश्लील इशारे करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। कार सवार युवक उसे बार-बार कार के अन्दर खींचने का इशारा कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो वे बाद में देख लेने की धमकी देते हुए कार लेकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर भी मारी।आरोपित आए दिन यु्वतियों से छेडखानी व अश्लील हरकते करते हैं। उसके हल्ला मचाने पर आस पास के लोगों ने तीन आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दो भागने में सफल रहे। पूछताछ मे पता चला कि तीनों नाबालिग हैं।
