उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 14 अगस्त 2026: गुलाबराय पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के रुद्रप्रयाग नगर, रुद्रप्रयाग ग्रामीण, तल्ला नागपुर एवं खाकरा (बच्छणस्यूं) मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत जी, बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय कप्रवान जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महावीर पंवार जी एवं चारों मंडलों के अध्यक्षों—श्री सुरेंद्र सिंह रावत, श्री शशि सिंह नेगी, श्री सेन सिंह बिष्ट एवं श्रीमती सुमन बुटोला जी ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों एवं सुझावों को बैठक में रखा।
जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट जी ने संबोधित करते हुए बैठक का समापन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला रावत, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सविता भंडारी सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री श्री सुनील नौटियाल जी ने किया।
