उत्तराखंड (देहरादून) 28 मई 2026: निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप परिसर में रखे स्क्रैप सामग्री, अनुपयोगी उपकरणों एवं पुराने वाहनों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्क्रैप निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वर्कशॉप में संचालित व्यवस्थाओं, मशीनों, उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्य गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुपयोगी सामग्री का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यशाला में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग हो सके तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बन सके।
