उत्तराखंड (देहरादून) 9 मई 2026: राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेसकोर्स क्षेत्र में बन रहे एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों और बिल्डर लाबी में हड़कंप मच गया।
एमडीडीए की टीम ने संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर रेसकोर्स स्थित अमरजीत सिंह के व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। प्राधिकरण की जांच में निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। लगातार शिकायतें मिलने और जांच के बाद टीम मौके पर पहुंची और भवन को सील कर दिया। चेतावनी दी है कि अवैध निर्माणों पर नजर रखी जा रही है व अभियान आगे और तेज किया जाएगा।
पहले नोटिस, फिर सीलिंग
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नियमानुसार कार्रवाई नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
