उत्तराखंड (देहरादून) 6 मई 2026: आज दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में खिलाड़ियों का सम्मान आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बीके सिंह के द्वारा उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल ही में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 16 वी डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया और ये खिलाड़ी उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के टीम से प्रतिभाग करेंगे।
आज स्कूल के प्रांगण में असेंबली के समय सभी छात्रों एवम छात्राओं के बीच प्रधानाचार्य श्री बीके सिंह ने खिलाड़ियों पे पदक देते हुए बधाई दी ।
प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक के त्रियक्ष सैनी ने 18 किलो से कम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक 21 किलो से कम वजन वर्ग में विवान थपलियाल ने स्वर्ण पदक अतिक्ष व्यास ने 38 किलो से कम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक पूमसे इंडिविजुअल वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक 26 किलो से कम बालिकाओं के वर्ग में दिविका दुआ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का पूरे स्कूल ने जोर-शोर से स्वागत किया वह स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुजाता सिंह ने भी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल के प्रिंसिपल श्री बी के सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे जिसमें से स्वर्ण पदक जीतना वाकई तारीफ के काबिल है यह खिलाड़ी काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे वह कठिन प्रयास कर रहे थे जिसका यह नतीजा है कि खिलाड़ियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए प्रिंसिपल श्री बीके सिंह ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और सभी भावको को यह अवगत कराना चाहता हूं कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखवाना ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य सुधर सके।
