उत्तराखंड (रुड़की) 2 मई 2026: मीटर की सील तोड़कर बिजली चोरी के मामले में बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने 29 अप्रैल को रुड़की रामपुर स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में मैसेज जुलेखा इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी थी। इससे पहले भी 2023 में बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। तब फैक्ट्री में 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
29 अप्रैल को ग्रीन पार्क कालोनी में स्थित बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता रामनगर अनूप सैनी और देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। टीम ने देखा कि मीटर में रीडिंग नहीं आ रही है और अंदर फैक्ट्री में उत्पादन चल रहा है। इसके बाद टीम ने छानबीन की तो पाया कि मीटर की सील तोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। इसके बाद टीम ने मीटर को सील कर दिया। साथ हो, अतिरिक्त कर्मचारियों को बुला लिया। पहले तो 80 लाख रुपये की बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया था, लेकिन वास्तविक गणना के बाद यह बिजली चोरी करोड़ों की निकली है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि 2.30 करोड़ रुपये की बिजली चोरी की गई थी। इस संबंध में नोटिस थमा दिया गया
