उत्तराखंड (देहरादून) 21 अप्रैल 2026: लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विभाग संयोजक आशु जोशी ने बताया कि अभी हाल ही में टीसीएस नासिक में जो मामला सामने आया है, इससे यह स्पष्ट है कि यह बहुत बड़े पैमाने पर षड्यंत्र चल रहा है। आरोप लगाया कि उच्च पदों पर धर्म विशेष के व्यक्ति के बैठते ही उसके साथ काम करने वाले लोगों का मतांतरण कराने की साजिश हो रही है। हिंदू लड़कियों का शारीरिक शोषण कर उन्हें मतांतरण के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। इस तरह के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
