उत्तराखंड (देहरादून) 31 मार्च 2026: झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, आस्ती श्री बालाजी धाम में 24वां श्री हनुमान जयंती उत्सव भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। सुबह से शाम तक भजन और दर्शन के लिए लोग उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को महारुद्राभिषेक किया गया। पूरा मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा। आचार्य अशोक कृष्ण शास्त्री व अन्य श्रद्धालुओं ने महादेव के महारुद्राभिषेक किया। तीन दिन तक चलने वाला महारुद्राभिषेक दो अप्रैल यानी हनुमान जयंती उत्सव पर्व मनाया जाएगा।
मंदिर समिति के सचिव अजय गोयल ने बताया कि इस बार संकट मोचन यज्ञ को व्यवस्थित करने के लिए स्पेशल गलियारा तैयार किया है, जिससे भीड़ नियंत्रित तरीके से संकट मोचन यज्ञ का लाभ ले सके। आज से तीन दिन की लाइट एड साउंड के साथ नटराज नाट्य ग्रुप के माध्यम से संगीतमय शिव विवाह व राम जन्म प्रसंग का मंचन होगा। हनुमान जयंती पर स्वर्ण चोला बालाजी को चढ़ाया जाएगा। संकटमोचन यज्ञ और भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर मंदिर समिति के पदेन पुजारी सियाराम दास, अध्यक्ष देवेंद्र दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी, पिकी देवी, एनडी भट्ट, रजनीश भारती, प्रचार मंत्री नीरज कोठरी आदि मौजूद रहे।
