उत्तराखंड (देहरादून) 25 मार्च 2026: राजधानी देहरादून से इस वक्त की एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। आज रात करीब 11:30 बजे बिंदाल पुल पर, शनि मंदिर के ठीक सामने एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है।
क्या है पूरा मामला
एक मालवाहक वाहन क्षमता से कई गुना ज्यादा (ओवरलोड) बोरियां लादकर शहर की सड़कों से गुजर रहा था। गाड़ी इतनी ज्यादा भरी हुई थी कि इसका बैलेंस बिगड़ना तय था। इसी भयंकर ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण रात 11:30 बजे यह हादसा हुआ, जिसकी चपेट में संभवतः एक टू-व्हीलर भी आ गया।
रात के वक्त हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके में एंबुलेंस पहुंच गई हम उनके जल्द सुरक्षित होने की प्रार्थना करते हैं।
प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर उठते सवाल
आखिर रात के अंधेरे में ऐसे मौत का सामान लादे ओवरलोड वाहन शहर के बीचों-बीच कैसे दौड़ रहे हैं? क्या इन पर कोई रोक-टोक या चेकिंग नहीं है? रात 11:30 बजे हुआ यह हादसा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक बहुत बड़ा जीता-जागता सबूत है।
अपील: आप सभी दून वासियों से निवेदन है कि रात के समय वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें और ऐसे ओवरलोड वाहनों से हमेशा उचित दूरी बनाकर चलें।
